साल 2020 की कोरोना महामारी ने दुनिया पर अपना आतंक मचाया,करोड़ों लोग इस बीमारी की चपेट में आये और लाखों की संख्या में लोंगों की मौत हुई.
यह महामारी अभी तक यानी 2021में भी ख़तम नहीं हुई है. हालाँकि इसका प्रकोप अब थोडा कम हो गया है. लेकिन लोगों के दिलों में इस बीमारी ने दहशत का माहोल जरुर बना दिया.
वैसे दुनिया में यह पहली महामारी नहीं है जिसने दुनिया को घर के अंदर ही बंद कर दिया, इससे पहले ऐसी अनेकों महामारी दुनिया में आई. चाहे बात करें 1720 में प्लेग की, 1820 में कॉलेरा, 1920 में स्पेनिश फ्लू की. सभी ने दुनिया में कोहराम मचाया।
वैसे यह भी गजब ही संयोग है कि हर 100 साल बाद दुनिया में कोई न कोई महामारी आती है जिससे दुनिया एकदम से रुक जाती है. आज हम जिस युग में जी रहे हैं वह विज्ञान का है. विज्ञान के इस युग में भी अभी हम महामारियों से लड़ने में सक्षम नहीं हैं।
आज हम बात करने जा रहे हैं 1720 Plague in Hindi के बारे में और यह बीमारी उस समय में आई थी जब न तो विज्ञान का युग था और न ही दुनिया की आबादी इतनी अधिक थी. उस समय इस महामारी ने इतनी भयंकर तबाही मचाई कि यह बीमारी आज भी Black Death के नाम से कुख्यात है, इस बीमारी ने यूरोप की लगभग आधी आबादी को ख़त्म कर दिया था।
पर इंसान ने तब भी इस बीमारी से निपटने का रास्ता खोज ही लिया था. आइये जानते हैं 1720 Plague महामारी का सामना लोगों ने कैसे किया था।
Plague बीमारी का इतिहास
Plague दुनिया की सबसे पुरानी बीमारियों में से एक है जो चूहों के द्वारा फैलता है. यह बीमारी 1720 से भी काफी साल पहले दुनिया में फ़ैल चुकी थी. पहले यह जानते हैं कि इस बीमारी की शुरुवात कैसे हुई थी -
Plague of Justinian
Plague आज से 541 ई. पूर्व अफ्रीका में चूहों के द्वारा फैला था. जब अफ्रीका के व्यापारी जहाज रोम आये तो संक्रमित चूहों के द्वारा यह रोग रोम में भी फ़ैल गया. रोम में इस बीमारी ने इतनी तबाही मचाई कि यहाँ की सड़कें लाशों से भर गयी।
उस समय रोमन साम्राज्य के राजा Justinian थे, वे भी Plague रोग से संक्रमित हो गए थे, हालाँकि बाद में वे ठीक हो गए थे पर उन्हीं के नाम पर इस बीमारी का नाम Plague of Justinian पड़ा. इस बीमारी ने यूरोप में ही 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया।
Black Death
इसके बाद 1347 में यह फिर से फैला. जब अक्टूबर 1347 में व्यापारिक जहाज एशिया से यूरोप लौट रहे थे. जहाजों का स्वागत करने के लिए अनेकों लोग बंदरगाह पर खड़े थे. जहाज सही सलामत बंदरगाह तक तो पहुच गए थे पर उनमे से कोई बाहर नहीं निकला।
जब बहुत देर हो गयी तो लोगों ने अन्दर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए. जहाजों में लाखों लोग मरे हुए थे. और कुछ ही बचे थे. यह बीमारी Plague थी जिसने लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था. धीरे - धीरे यह बीमारी पुरे यूरोप में फ़ैल गयी. इस बीमारी से यूरोप के अनेक शहर ख़त्म हो गए थे. इस Plague को Black Death के नाम से जाना जाता है।
The Italian Plague
साल 1629 में Plague इटली में फैला, जिसके बाद इटली में सब कुछ बंद कर दिया गया लेकिन तब भी लाखों लोगों को Plague ने अपना शिकार बनाया।
The Great Plague of London
इसके बाद 1665 में फिर यह बीमार लन्दन में फैली, लन्दन में भी इस बीमारी ने भयंकर तबाही मचाई. लन्दन के राजा भी लंदन छोड़ के चले गए थे. यहाँ भी Plague महामारी ने लाखों लोगों को अपने चपेट में लिया था।
The Great Plague of Marcille
1720 Plague बीमारी फिर एशिया से यूरोप तक एक व्यापारी जहाज के द्वारा पहुच गयी. उस समय इस जहाज को Quarantine कर दिया गया था. पर इस जहाज से सामान उतारने की अनुमति मिल गयी थी. इस सामान में कुछ संक्रमित चूहे भी थे. जिनसे यह बीमारी एक बार फिर फ़ैल गयी और यूरोप को फिर से अपनी जकड में ले लिया. 1722 में जब यह बीमारी ख़त्म हुई तो तब तक लगभग 1 लाख लोग इस बीमारी से मर चुके थे।
The Third Plague Pandemic
1855 में यह बीमारी फिर से चीन में फैलनी शुरू हुई और धीरे - धीर इस बीमारी ने महामारी का रूप ले लिया . इसी बीच यह महामारी भारत तक भी आ पहुची. इस बीमारी ने विश्व भर में कोहराम मचाया. इस बीमारी से लगभग 2 करोड़ लोगों की जाने चली गयीं।
1894 में Hongkong के Doctor Alexandre Yersin ने इस बीमारी के वायरस को पहचाना जिसके बाद ही Plague को Control करना संभव हो पाया।
1720 Plague in Hindi
साल 1720 में प्लेग फ़्रांस के Marcille शहर से फैलना शुरू हुवा था. इसलिए इस बीमारी को The Grate Plague of Marcille के नाम से भी जाना जाता है।
इस बीमारी से 1 लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. जब यह बीमारी 1720 में फैलना शुरू हुई तो पहले 3 के कुछ ही महीनों में 50 हजार लोग इसकी चपेट में आकर मर गए थे और बाकी के 2 सैलून में 50 हजार और लोग इस बीमारी का शिकार हुए।
यह बीमारी धीरे - धीरे दुनिया में फ़ैल गयी और एक बड़ी महामारी बनी. 1722 में यह महामारी ख़त्म हुई थी।
FAQ For Plague in Hindi
प्लेग किसके द्वारा फैलता है ?
चूहों के द्वारा.
Black Death Plague कब फैलना शुरू हुआ ?
1347 में Black Death Plague एशिया से व्यापारिक जहाजों के द्वारा यूरोप पंहुचा और यहाँ इसने भयंकर तबाही मचाई।
सबसे पहले प्लेग वायरस का पता किसने लगाया ?
1894 में Hongkong के Doctor Alexandre Yersin ने सबसे पहले इस बीमारी के वायरस को पहचाना.
1720 प्लेग में कितने लोग मारे गए ?
लगभग 1 लाख लोग मारे गए।
Conclusion
प्लेग एक बहुत ही भयानक बीमारी थी. जिसने बहुत लम्बे समय तक दुनिया को संक्रमित किया. और करोड़ों लोगों को अपना शिकार बनाया।
इस लेख में हमने 1720 Plague in Hindi के बारे में जाना और साथ ही यह भी जाना कि इस बीमारी की शुरुवात कैसे हुई. उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा. अगर आप इसी प्रकार की रोचक और ज्ञान की बाते जानना चाहते हैं तो हमारे Blog पर आते रहिएगा.
Post a Comment